ऐसे पहनी रूबी तो बदल जाएगी किस्मत  - रूबी धारण करने की विधि

ऐसे पहनी रूबी तो बदल जाएगी किस्मत - रूबी धारण करने की विधि

Ruby Stone को रविवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय पहनना शुभ माना जाता है. इसे पहनने से पहले गंगाजल या दूध से शुद्ध करना चाहिए। माणिक्य को सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वाना अच्छा माना जाता है. इसे अनामिका उंगली में पहनना चाहिए।  

रूबी धारण करने की विधि और  नियम :-   

  • माणिक्य रत्न को शुक्ल पक्ष में पहनना चाहिए। 
  •  माणिक्य रत्न को पहनने से पहले सूर्य देव से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। 
  • माणिक्य रत्न को पहनने के बाद सूर्य देव के मंदिर में दान-पुण्य करना चाहिए। 
  • माणिक्य रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से परामर्श लेना चाहिए। 
  • माणिक्य रत्न को पहनने के बाद नियमित रूप से साफ़ करना चाहिए। 

माणिक रत्न पहनने के फायदे (Rubi Stone Benefits ) - Identify Real Ruby Stone

इन सब नियम के साथ अगर आप माणिक्य रत्न को धारण करते हो तो आपको इसके शुभ लाभ मिलते है।  और आपकी लाइफ में अच्छे बदलाव आते है। 

रूबी क्यों पहनी जाती है ?

रत्न शास्त्र में रूबी रत्न धारण करना बेहद शुभ माना गया है। रूबी लाल रंग का रत्न होता है। इससे धारण करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है और व्यक्ति का जीवन सुख-सुविधाओं और खुशहाली से व्यतीत होता है। रूबी रत्न को सोने की अंगूठी में पहनना शुभ माना जाता है।  

रूबी या माणिक्य रत्न को सूर्य का रत्न माना जाता है. इसे धारण करने से कई फ़ायदे होने की मान्यता है।  इसलिए इसे रूबी को पहनने की सलाह दी जाती है।  और एक चीज़ का ध्यान रखे रूबी असली हो और आप इसे अच्छे ज्योतिष की सलहा के साथ ही पहनने। 

असली रूबी की पहचान कैसे करें ?

असली रूबी की पहचान करने के लिए, आप इन तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

  • रूबी सबसे कठोर रत्नों में से एक है। इसे नाखून से खोदने की कोशिश करें. अगर यह खरोंच नहीं आता, तो यह असली रूबी है।  
  • रूबी को थोड़ी देर के लिए आग के सामने रखें. असली रूबी पर इसका कोई असर नहीं होगा। 
  • सूर्य का प्रकाश पड़ने से रूबी से लाल रंग की किरणें निकलती हैं. अंधेरे में भी यह काफी चमकता है। 
  • रत्न को दूध में रख दें। अगर दूध का रंग गुलाबी दिखाई दे तो यह रत्न असली है।
  • संदेह होने पर, किसी प्रतिष्ठित रत्न विशेषज्ञ या जौहरी से परामर्श जरूर करें। 

Pukhraj Stone Benefits

रूबी की अंगूठी कितने बजे पहननी चाहिए ?

ज्योतिष के मुताबिक, माणिक्य रत्न को रविवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय पहनना शुभ माना जाता है।  Ruby Stone को शुक्ल पक्ष में पहनना चाहिए। माणिक्य रत्न को नियमित अंतराल पर साफ करते रहें।  Ruby Stone को सही धातु में पहनना ज़रूरी है। 

माणिक्य (Ruby) अनामिका उंगली में धारण कर सकते हैं। माणिक्य धारण करने से पहले अंगूठी को गाय के दूध और गंगाजल से शुद्ध कर लें।  ये सब करने के बाद ही शुद्ध तरीके से माणिक्य रत्न को धारण करें।

 

Back to blog

Leave a comment