पुखराज पहनने के फायदे और नुकसान

पुखराज पहनने के फायदे और नुकसान

हिन्दू शास्त्रों में रत्नो की बहुत महत्वता है। रत्न ग्रहो की दशा को बदल सकते है और इंसान की कुंडली के कई दोष खत्म कर सकते है।ऐसे 9 रत्नो में से एक है पुखराज। यह सबसे फायदेमंद और शक्तिशाली पत्थरों में से एक है।

पुखराज का चमकीला पीला रंग सर्दी के मौसम में धूप के समान दिखाई पड़ता है जो तेज भी है, पर शांति भी प्रदान करता है। इसकी चमक इसकी खूबसूरती के लिए इस रत्न को जगत भर में जाना जाता है| पुखराज रत्न को विश्व के अलग-अलग हिस्सों में अलग अलग नामो से जाना जाता है जैसे की पुषराजा, पीतमणि, पुष्पराग, गुरु रत्न, गुरुप्रिया पुष्पराज, गुरुवल्लभ, वाचस्पति वल्लभ और पितमन।

सिर्फ ये ही नहीं, वैदिक ज्योतिषी के अनुसार पुखराज रत्न के कुछ अद्भुत ज्योतिषीय लाभ हैं। पुरखो का कहना है कि इस रत्न को धारण करने वाले पर कई शक्तिशाली प्रभाव पड़ते हैं। यह अपने पहनने वाले को सकारात्मक के साथ सशक्त बनाता है। 

किन्तु पुखराज की असीम शक्ति हमारे जीवन पर अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव डाल सकती है। इस रत्न को गलत समय पर धारण करने या इसके महत्व को जाने बिना धारण करने से व्यक्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।

इसलिए इस रत्न को धारण करने से पहले इसके बारे में गहराई से जानना आवश्यक है | साथ ही ये भी जरूरी है की आप जाने की पुखराज को पहनने के क्या नियम है।  

पुखराज स्टोन अपने पहनने वाले को बहुत सारे फायदे प्रदान करता है, इसके कुछ सर्वोत्तम लाभ जो आप प्राप्त कर सकते है पीला पुखराज पहनने के फायदे इस प्रकार है 

  • पुखराज इंसान को सकारात्मक रूप से प्रभावित करने की ऊर्जा रखता है। इसे पहनने से चिंता, तनाव और अत्यधिक सोच से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • यह रत्न धन और आजीविका के मामले में भी भाग्य लाता है। 
  • पुखराज व्यक्ति की स्मरण शक्ति व् एकाग्रता को बढ़ाता है ।
  • इसके अतिरिक्त, पुखराज पहनने वाले की बौद्धिक और रचनात्मक सोच को भी बढ़ाएगा।
  • यह पत्थर शांति और मानसिक स्वास्थ्य का भी प्रतीक है। ज्योतिषियों का कहना है कि शांति चाहने वालों को पुखराज धारण करना चाहिए। यह न केवल नकारात्मक विचारों और प्रभाव को दूर रखेगा बल्कि कठिन समय में भी शांति की भावना प्रदान करेगा।

हर इच्छा को पूरा करने वाला माँ बगलामुखी का मंत्र कैसे सिद्ध करे

पुखराज रत्न के नुकसान 

पुरखो के अनुसार पुखराज रत्न की ऊर्जा इतनी है की इसे गलत तरीके से धारण करने से इसकी शक्ति का इंसान पर उल्टा असर भी हो सकता है। इसलिए यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि पुखराज रत्न आपकी जन्म कुंडली के अनुकूल हो अन्यथा इसके निम्नलिखित नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं:

  • पुखराज के बुरे प्रभाव से आपको धन की हानि होने की संभावना है, या व्यवसाय में नुक्सान ।
  • आपके निजी सम्बन्धो में भी गलतफैमी उतप्पन हो सकती है जिसके कारण आपके समबन्ध बिगड़ सकते है 
  • पुखराज आपके स्वस्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव दाल सकते है, आपको कई बिमारिओ का सामना करना पड़ सकता है।
  • यह रत्न अपने बुरे प्रभाव में आपको तनाव और अशांति दे सकता है।

इसलिए इन् सभी बुरे परिणामों से बचने के लिए आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए की आपने जो रत्न पहना है वो असली है या नहीं, उसकी पूर्ण पूजा प्रतिष्ठा अच्छे से हुई या नहीं और वह कब तक के लिए आपकी कुंडली में सकारात्मक प्रभाव डाल  रहा है।

आखिर क्यों पेहेनते है जनेऊ - जनेऊ पहनने के फायदे 

 पुखराज रत्न के धार्मिक महत्व  

ज्योतिष के अनुसार, पुखराज पहनने से व्यक्ति अध्यात्म की ओर जुड़ता है. धार्मिक कार्यों में मन लगता है और मानसिक शांति मिलती है। मान्यता है कि पीला पुखराज पहनने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार आता है धन-संपत्ति बढ़ती है और सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

 

    Buy Pukhraj Ring

ब्लॉग पर वापस

एक टिप्पणी छोड़ें