कुष्मांडा माँ की कहानी - Story of Devi Kushmanda
मां कुष्मांडा की उपासना से भक्तों के समस्त रोग-शोक मिट जाते हैं। इनकी भक्ति से आयु, यश, बल और आरोग्य की वृद्धि होती है। मां कुष्मांडा अत्यल्प सेवा और भक्ति से प्रसन्न होने वाली हैं। यदि मनुष्य सच्चे हृदय से इनका शरणागत बन जाए तो फिर उसे अत्यन्त सुगमता से परम पद की प्राप्ति हो सकती है।
नवरात्र के चौथे दिन देवी मां को कुष्मांडा के रूप में पूजा जाता है। अपनी मंद, हल्की हंसी के द्वारा अंड यानी ब्रह्मांड को उत्पन्न करने के कारण इस देवी को कुष्मांडा नाम से पुकारा जाता है। जब सृष्टि नहीं थी, चारों तरफ अंधकार ही अंधकार था, तब इसी देवी ने अपने ईषत् हास्य से ब्रह्मांड की रचना की थी। इसलिए इसे सृष्टि की आदि स्वरूपा या आदिशक्ति कहा गया है।
- नवरात्रि की शुरुआत कैसे हुई : देवी दुर्गा के जन...
- माँ शैलपुत्री की कथा - Mata Shailputri Katha - ...
- ब्रह्मचारिणी मां की कहानी - Story Of Maa Braha...
- त्रिदेवो से सुनिए माँ चंद्रघंटा मां की कहानी : ...
इस देवी की आठ भुजाएं हैं, इसलिए ये अष्टभुजा कहलाईं। इनके सात हाथों में कमण्डल, धनुष, बाण, कमल-पुष्प, अमृतपूर्ण कलश, चक्र तथा गदा हैं। आठवें हाथ में सभी सिद्धियों और निधियों को देने वाली जप माला है। इस देवी का वाहन सिंह है। संस्कृति में कुम्हड़े को कुष्मांड कहते हैं इसलिए इस देवी को कुष्मांडा। इस देवी का वास सूर्यमंडल के भीतर लोक में है। सूर्यलोक में रहने की शक्ति क्षमता केवल इन्हीं में है। इसीलिए इनके शरीर की कांति और प्रभा सूर्य की भांति ही चकीली है। इनके ही तेज से दसों दिशाएं आलोकित हैं। ब्रह्मांड की सभी वस्तुओं और प्राणियों में इन्हीं का तेज व्याप्त है।
माता कुष्मांडा का जन्म कैसे हुआ था?
भगवती दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है। अपनी मंद हंसी द्वारा अण्ड अर्थात ब्रह्माण्ड को उत्पन्न करने के कारण इन्हें कूष्माण्डा देवी के नाम से अभिहित किया गया है। जब सृष्टि का अस्तित्व नहीं था। चारों ओर अंधकार ही अंधकार था।
माता कुष्मांडा की पूजा विधि ;-
- सबसे पहले दिन की शुरुआत पवित्र स्नान से करें।
- इसके बाद साफ कपड़े, हो सके तो पीला वस्त्र धारण करें।
- देवी को पंचामृत से स्नान करवाएं।
- शुद्ध घी का दीपक जलाएं।
- इसके बाद लाल फूल, कुमकुम और पीले चंदन का तिलक लगाएं।
- फिर फल और मिठाई का भोग लगाएं।
- इसके बाद भक्तिमय होकर आरती करें।